जैकेट की जिप खोलकर फोटो खिंचवाने पर बुरी तहर ट्रोल हुईं करीना कपूर

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए फेमस टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा ही चर्चा में रही हैं। उनका हर स्टाइल सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायलर हो जाता है। उनका फैशन सेंस हमेशा ही लाखों फैंस को इंप्रेस करता है। वहीं फैंस उनके स्टाइल और ड्रेसिंग को कॉपी भी करते हैं। लेकिन कई बार करीना को भी उनके पहनावे की वजह से ट्रोल होना पड़ता है। कुछ ऐसा ही उनके साथ हाल में तब हुआ जब उन्हें शूटिंग लोकेशन में स्पॉट किया गया। इस दौरान करीना का लुक उनके फैंस को कतई नहीं भाया और उन्हें ट्रोल कर दिया गया। करीना का ये वीडियो सेाशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हे।

करीना कपूर खान हाल ही में मुंबई के खार में स्पॉट हुईं। इस दौरान का उनका वीडियो बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में करीना ब्लैक जैकेट और ब्लैक जींस में नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने इस ड्रेस के साथ व्हाइट कलर के शूज पहने हैं। इस दौरान करीना ने काला चश्मा लगा है। वहीं उनकी जैकेट की जिप आगे से काफी ज्यादा खुली हुई थी जिसकी वजह से उनकी स्पॉर्ट ब्रा साफ दिखाई दी है। ओपन जैकेट की वजह से ही करीना को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। फैंस को उनका ये ड्रेसिंग सेंस पसंद नहीं आया।
करीना के इस लुक को जहां सोशल मीडिया पर कई फैंस पसंद कर रहे हैं। वहीं कईयों को उनका ये स्टाइल काफी अटपटा लग रहा है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोले किया जा रहा है। करीना को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘चैन लगा लो, दो बच्चों की मां हो।’ तो दूसरे यूजर ने लिखा, ‘करीना मलाइका की दूसरी बहन है।’ तो एक लिखता है, ‘आधा चैन ऐसे खुला है, कितना बेकार लग रहा है और ये भी अजीब लग रही हैं।’ तो कोई कह रहा है, ‘जैकेट का जिप खोलना जरुरी है क्या।’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *