किरन्दुल-भारतीय जनता पार्टी के पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक बाजपेई को रेलवे ने ईस्ट कोस्ट भुवनेश्वर रेलवे मंडल का सदस्य बनाया है।दीपक बाजपेई काफी समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं और भाजपा के विभिन्न पदों में रहते हुये उन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन किया है अब वो रेल्वे बोर्ड के सदस्य के रूप में दंतेवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस खबर के बाद से दंतेवाड़ा के उनके समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्त्ताओं में हर्ष है।
दीपक बाजपेई ने भाजपा प्रदेश संगठन और अपने समर्थकों का आभार जताया है।