विधानसभा अध्यक्ष पुत्र सूरज का जन्मदिन कांग्रेसियों ने मनाया साधेश्वर गबेल के निवास जाजंग में, घनश्याम पांडेय ने कहा- सूरज महंत युवाओं के प्रेरणा स्रोत,जन्मदिन पर दी बधाई शुभकामनाएं

सक्ति- 1 सितंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत के सुपुत्र सूरज महंत का जन्मदिन शक्ति विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने विकासखंड के जाजग में कांग्रेस किसान मोर्चा शक्ति जिले के अध्यक्ष साधेश्वर क गबेल के निवास पर केक काटकर मनाया, इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने जहां सूरज महंत को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें युवाओं का प्रेरणाश्रोत बताया तो वही एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर जन्मदिन की खुशियां मनाई

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय ने कहा कि सूरज महंत सदैव अपने पूज्य दादाजी तथा पापा जी के आदर्श को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहे हैं, तथा उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास की सोच रखते हुए कार्य किया है एवं हम सभी इस अवसर पर उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हैं,जाजग में आयोजित सूरज महंत के जन्मदिन समारोह में प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, युवा कांग्रेस नेता पिंटू ठाकुर, वरिष्ठ अधिवक्ता कांग्रेस नेता मनोज जायसवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता पीयूष कुमार राय, अमीर अनिरुद्ध अग्रवाल, शहर कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे,महिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की जिला अध्यक्ष गीता देवांगन, महबूब भाई सहित काफी संख्या में शक्ति विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *