राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय प्रवास पर न्यायधानी बिलासपुर पहुंची

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय प्रवास पर न्यायधानी बिलासपुर पहुंची है। पंडित सुन्दर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी हेलीपेड पर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और सीएम भूपेश बघेल ने किया।

बता दें कि आज वे बिलासपुर के रतनपुर स्थित महामाया देवी का दर्शन करने के बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। साढ़े तीन घंटे बिताने के बाद वह रायपुर लौट जाएंगी। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है और चप्पे-चप्पे पर अफसर और जवान तैनात कर दिए गए हैं।

दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 2021-22 की कई परीक्षाओं‎ और मेरिट में आने वाले छात्र शामिल होंगे।‎ ऐसे शोधार्थी जो 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2022 के बीच ‎पीएचडी उपाधि के लिए पात्र पाए गए हैं, वे शामिल होंगे। समारोह में 28 ‎शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 76 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसमें विश्वविद्यालय पदक, चांसलर पदक और ‎गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पदक और दानदाता पदक भी शामिल हैं।‎ 76 में से 72 छात्रों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक दिया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी स्वर्ण पदक में छात्राओं ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। इस बार 45 छात्राओं को स्वर्ण पदक मिलेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *