महिला सुरक्षा गार्ड के साथ रेप, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

गाजियाबाद: गाजियाबाद की क्रॉसिंग रिपब्लिक टाउनशिप की हाईराइज बिल्डिंग में तैनात 19 वर्षीय महिला गार्ड के साथ रविवार को सुपरवाइजर द्वारा अपने ऑफिस में बलात्कार किए जाने के बाद सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है।

गाजियाबाद पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को कहा उन्होंने शुरू में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में दो और अज्ञात व्यक्तियों के साथ गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन महिला ने मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान में संदिग्ध के रूप में केवल अपने सुपरवाइजर का ही नाम बताया था।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर को सामने आई थी। आरोप है कि सुपरवाइजर अजय कुमार ने ऊंची इमारत में स्थित अपने ऑफिस में महिला गार्ड के साथ बलात्कार किया। बाद में, महिला की तबीयत बिगड़ने की शिकायत पर गौतमबुद्धनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने कहा कि मृतका मूल रूप से झारखंड की रहने वाली थी और उसने पिछले कुछ महीने पहले ही गार्ड के रूप में काम करना शुरू किया था और पास में रहने वाली अपनी चाची के साथ रह रही थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *