ऋतिक के बाद रवीना ने किया आर्यन का समर्थन, कहा- ‘गंदी राजनीति हो रही है’

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस समय ड्रग्स मामले में फंसे हुए हैं। हालाँकि इन सभी के बीच बॉलीवुड से उनके समर्थन में कई आवाज़े उठ रही हैं। इस लिस्ट में अब तक कई नाम शामिल हुए हैं और अब इसी कड़ी में एक्ट्रेस रवीना टंडन का नाम भी जुड़ चुका है। जी दरअसल रवीना टंडन का कहना है, ‘इस मामले में गंदी राजनीति हो रही हैं। उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए हैं।’
हाल ही में रवीना टंडन ने आर्यन खान का समर्थन किया है और बयान देते हुए कहा, ‘उसके साथ शर्मनाक राजनीति की जा रही हैं। आर्यन के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है जो दिल को दुखाने वाला है।’ आप देख सकते हैं रवीना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए यह सब लिखा है। आपको बता दें कि रवीना से पहले अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी आर्यन का समर्थन करते हुए अपने इंस्टा अकाउंट पर एक लंबा नोट लिखा था। जी दरअसल उन्होंने आर्यन को इस मुसीबत के समय में हिम्मत बनाए रखने और अपनी अच्छाइयों को ना खोने के लिए कहा।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘वो आर्यन को एक बच्चे के तौर पर जानते हैं और युवा के तौर पर भी समझते हैं। ईश्वर ऐसे लोगों पर ही मुसीबत लाता है जो उसे झेलने की शक्ति रखता हैं।’ आपको बता दें कि आर्यन और शाहरुख खान के समर्थन में अब तक बॉलीवुड से कई आवाजे उठ चुकी हैं, इस लिस्ट में अभिनेता सलमान खान, सुनील शेट्टी, हंसल मेहता, पूजा भट्ट और सुजैन खान जैसे सेलेब्स शामिल हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *