जैजैपुर ,आज देखने वाली बात यहां आती है कि अधिकांश लोग गांजा ,शराब का सेवन करते हैं जिनमें से अधिकांश लोगों को शराब पीने का आदत हो जाता है और उसके बिना वे रहना नहीं चाहते । इस परिपेक्ष में दो लोगों का जीवन को शराब ने छीन लिया । जिनमे दिनेश बर्मन डभरा उम्र लगभग 50 वर्ष विकासखंड बम्हनीडीह, नरेश चंद्रा ग्राम पंचायत भोथिया उम्र 35 वर्ष जिनकी चार पत्तियों होने की जानकारी मिली है ।वहीं पर उनके दो बच्चे हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर में पहुंचने के बाद कुछ क्षणों में नरेश चंद्रा की प्रांण पखेरू उड़ गए , इस प्रकार बीते दिन दिनेश वर्मन को बेहोशी समझकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर लाया गया जो कि पहले से ही उनके प्राण पखेरू उड़ चुके थे इस प्रकार से आए दिन अधिकांश शराब सेवन करने से जीवन लीला समाप्त हो रहा है। लेकिन इंसान शराब पीने का इतना आदि हो चुका है जब तक उनके प्राण पखेरू नहीं उड़ जाते तब तक वह शराब का सेवन करते रहते हैं।
