छत्तीसगढ़ में डेंगू के 191 केस

छत्तीसगढ़ में डेंगू का खतरा लगातार बना हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश से बने बाढ़ के हालात और पानी के जमाव से डेंगू का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार की सुबह तक राज्य में डेंगू के 191 केस मिल चुके हैं। इनमें ज्यादातर मरीज शहरी क्षेत्रों के हैं।

केवल 20 प्रतिशत मरीज शहर के आसपास गांव के रहने वाले हैं। छत्तीसगढ़ सरकार बरसात में होने वाली जानलेवा बीमारी डेंगू को लेकर अलर्ट मोड पर है। सरकार ने डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश भर में जन जागरूकता अभियान चला रही है।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक डेंगू के केस दुर्ग से 92 और रायगढ़ से 37 केस मिले है। इसके अलावा बस्तर से 17 बीजापुर से 8 और रायपुर से 4 केस सामने आए हैं। इन मरीजों का इलाज जिला अस्पतालों और अर्बन हेल्थ सेंटरों में किया जा रहा है। अचानक आए डेंगू के इन मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सतर्क किया गया है। नगर निगमों के साथ मिलकर लार्वा पनपने वाले जगह पर मेलाथियान का छिड़काव करवा रहे है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2022 से अगस्त 2022 तक डेंगू के 859 मरीज थे। इनमें सर्वाधिक केस बस्तर से आए थे। इसके अलावा 2021 में 1086 केस राज्य में मिले थे। डेंगू के सबसे ज्यादा मामले जुलाई से अक्टूबर के महीने में देखने को मिलते हैं। कहने का मतलब यह है कि आमतौर पर डेंगू बारिश के मौसम में ही फैलता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *