जितने दावेदार आएंगे हमारे लिए अच्छा है. दावेदार अधिक होंगे तो अंतर कलह भी अधिक होगी- बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए टिकट पाने कांग्रेस के दावेदार खुलकर सामने आ रहे हैं. कांग्रेस की दावेदारी पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बयान आया है. उन्होंने कहा, जितने दावेदार आएंगे हमारे लिए अच्छा है. दावेदार अधिक होंगे तो अंतर कलह भी अधिक होगी. दक्षिण विधानसभा में बंपर दावेदारी पर बृजमोहन ने कहा, दावेदारों का मैं स्वयं माला पहना कर स्वागत करूंगा.

महापौर एजाज ढेबर, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, आकाश शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, अमीन मेमन, सतनाम पनाग, कन्हैया अग्रवाल, पल्लवी सिंह, समीर अख्तर, विकास तिवारी, निवेदिता चटर्जी, बीरेंद्र देवांगन, उत्तम साहू, मनोज कंदोई, रामकुमार शुक्ला, मनोज ठाकुर, देवेंद्र यादव, मनमोहन सिंह ठाकुर, संपत सिंह राजपूत, कविता ग्वालानी, पूनम यादव, आशा चौहान ने कांग्रेस से दक्षिण विधानसभा के लिए दावेदारी पेश की है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *