सक्ति- मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति द्वारा 22 अगस्त को शक्ति के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में पहुंचकर गर्भवती महिलाओं एवं छोटे बच्चों सहित चिकित्सालय के सभी डॉक्टर, नर्स एवं कर्मचारियों को गर्म पोहा तथा बिस्किट का वितरण किया, इस अवसर पर महिला जागृति शाखा शक्ति की अध्यक्ष रीना गेवाड़ीन, सचिव ऋतु अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, मंजुला अग्रवाल, संगीता खेतान, उषा अग्रवाल, मीना अग्रवाल सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे, ज्ञात हो कि महिला जागृति शाखा द्वारा पूर्व में भी सरकारी अस्पताल में गर्म पोहा एवं नाश्ते का वितरण किया जा चुका है,तथा शाखा निरंतर सेवा कार्यों में अग्रणी होकर अपना योगदान दे रही है
