15 सितंबर को भादी मावस के मौके पर श्री राधाकृष्ण मंदिर शक्ति में होगा दादी जी का मंगल पाठ, श्री नारायणी सेवा समिति एवं मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा ने किया है संयुक्त आयोजन

सक्ति- आगामी 15 सितंबर को भादी मावस के पुनीत मौके पर शक्ति शहर की श्री नारायणी सेवा समिति एवं मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति ने श्री राधाकृष्ण मंदिर शक्ति में रानी सती दादी जी के मंगल पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री नारायणी सेवा समिति की संयोजक हेमलता बंसल एवं महिला जागृति शाखा शक्ति की अध्यक्ष  रीना नरेश गेवाडीन ने बताया कि भादी मावस पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दादी जी का मंगल पाठ संगीतमय भजनों के साथ होगा

तथा इस अवसर पर रानी सती दादी जी का भोग लगाया जाएगा तो वही पूजा-अर्चना के साथ ही दादीभक्त महिलाएं पाठ करेंगी, श्री नारायणी सेवा समिति शक्ति की संयोजक हेमलता बंसल ने सभी दादी भक्तों से आग्रह किया है कि वे इस मंगल पाठ के अवसर पर सवामणी या की कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का सहयोग करना चाहे तो आयोजक संस्था से संपर्क कर सकते हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *