कांवरियों की गाड़ी ने रोड किनारे खड़ी ट्रैक्टर को टक्कर मारी, 8 कांवरिया गंभीर रुप से जख्मी

नवादा। छत्तीसगढ़ से देवघर जा रहे कांवरियों की गाड़ी ने रोड किनारे खड़ी ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे गाड़ी में बैठे 8 कांवरिया गंभीर रुप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां 4 की हालत गंभीर है। घायल की पहचान छत्तीसगढ़ के रामपुर गांव के रहने वाले संत कुमार, शिव प्रसाद,चंद्र सहा, जिधान जायसवाल, रामदास सिंह, राजकुमार के रूप में हुई है। घटना नवादा के कचना मोड़ के पास हुई है। बताया जाता है कि कांवरिया सुमो गाड़ी से सुल्तानगंज जा रहे थे। और अचानक सामने की एक गाड़ी आ गई। और कट करने के चक्कर में रोड के किनारे खराब पड़े ट्रैक्टर से टकरा गए। जिसमें गाड़ी में सवार आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई। जहां घटना स्तर पर पहुंचकर थाना प्रभारी के द्वारा सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चार की हालत काफी गंभीर बताई जा रहा है। घटना की जानकारी मिली है। जिस गाड़ी से हादसा हुआ उस गाड़ी को रोड की साइड में कर दिया गया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *