सक्ति- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश की उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशा गोयल 17 अगस्त को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश की अग्रसेन भवन बाराद्वार में संपन्न कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने के लिए पहुंची वहां उन्होंने प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे पदाधिकारीयो से मुलाकात करते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के कार्यों को लेकर चर्चा की तो वहीं आशा गोयल ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शाखाएं सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं,तथा सभी सदस्य एवं पदाधिकारी राष्ट्रीय तथा प्रदेश द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं, तथा आशा गोयल ने सभी सदस्यों को श्रावणी मास की भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा आने वाले रक्षाबंधन की भी बधाई दी, आशा गोयल के साथ ही रायगढ़ से सम्मेलन की वरिष्ठ पदाधिकारी रीना बापोडिया भी प्रमुख रूप से शामिल हुई तथा रीना बापोडिया ने भी रायगढ़ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी
