किरंदुल- 17 अगस्त दिन गुरुवार को आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय किरंदुल के द्वारा भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय,राष्ट्रीय सेवा योजना मोर माटी मोर देश योजना अंतर्गत प्रधानाचार्य उमा ठाकुर के अध्यक्षता में वार्ड क्रमांक 18, गोठान में पौधारोपण किया गया |पालिका अध्यक्ष मृणाल राय ने कहा कि पौधारोपण मानवता की रक्षा के लिए बहुत जरूरी है। वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुंदर बना सकते हैं। पालिका अध्यक्ष ने सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों के उपयोग को बंद करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय,सीएमओ बंशी लाल नरेटी,पार्षद राजू कुंजाम,उप अभियंता टी. आर.सिन्हा,डी.एस साहू,प्रधानाचार्य उमा ठाकुर, शिक्षिका मगरिता टोप्पो,सुनीता मरकाम, कार्यकारिणी अधिकारी रत्ना वर्मा,मानसिंह नाग, कमलेश वर्मा ,लोमन सिन्हा,पात्रों सुशीला कुंजाम,एवम् स्कूल के सभी बच्चे उपस्थित थे।