राजधानी के सेंट्रल जेल में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैदी जेल में बेहोश होकर गिरा था। मृतक कैदी का नाम पवन राय बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। वह जेल में एनडीपीएस मामले में बंद था।
बताया जा रहा है कि परिजनों के आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. वहीं परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है. बता दें कि 3 साल पहले डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पवन राय को रायपुर से पकड़ा था।
पुलिस ने उसके पास से गांजा जब्त किया गया था. इसके बाद वह रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था. गुरुवार को वह अचानक जेल में बेहोश हो गया था. जेल में स्थित अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।