बर्थडे पर नेताजी ने किया ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, बीच सड़क पर काटा केक

बिलासपुर। इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां बिलासपुर की बीच सड़कों में NCP के नेता बर्थडे मनाते नजर आ रहे हैं। बीच सड़क पर इस तरह से नेताजी का बर्थडे मनाने से सड़को पर जाम लग लगया जिससे आने-वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि बिलासपुर के गांधी चौक पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नीलेश बिस्वास ने बीच सड़कों पर केक काटकर समर्थकों के साथ जश्न मनाया।

इतना ही नहीं उन्होंने ट्रैफिक के नियमों का भी उल्लंघन किया है। बर्थडे मनाते नेता जी का वीडियो भी बनाया गया है जिसमें साफ तौर से नजर आ रहा है कि किस तरह से वे अपने समर्थकों के साथ अपने बर्थडे का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर नेता जी का इस तरह नियमों का उल्लंघन करते हुए बीच सड़क पर जश्न मनाना कहा तक सही है। इस बात को लेकर लोग तरह-तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *