डिप्रेशन में शादीशुदा युवक ने दी जान, पत्नी के मायके जाने से था दुःखी

दुर्ग। जिले में एक युवक ने पत्नी के मायके चले जाने से खुदकुशी कर लिया। पत्नी के जाने के बाद से युवक डिप्रेशन में चला गया था। वो अधिक किसी से बात नहीं करता था। शुक्रवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के चाचा विजय वर्मा ने बताया कि रविदास (25 साल) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वो कृष्णा नगर सुपेला का रहने वाला था। घर में माता पिता और छोटा भाई जशवंत थे। रविदास भिलाई में मित्तल डामर प्लांट में नौकरी करता था। करीब 7 महीने पहले रविदास और उसके साले के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।

उसके बाद उसकी पत्नी अपने भाई के साथ अपने मायके बेमेतरा जिला अंतर्गत मोगराय साजा चली गई थी। पत्नी के वापस न आने से रविदास काफी डिप्रेशन में आ गया था। वो दोस्तों के साथ उठता बैठता, लेकिन कहीं न कहीं खोया रहता था। गुरुवार रात को उसने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बात देर रात एक बजे तक जाग रहा था। सुबह सात बजे उसके छोटे भाई जशवंत ने देखा कि खपरा छानी में नाइलोन की रस्सी के सहारे उसने फांसी लगा ली है। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *