यारियां 2 के फर्स्ट लुक रिवील पोस्टर ने लोगों के बीच की उत्सुकता को और बढ़ा दी है, इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी अहम् भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म का पोस्टर काफी वाइब्रेंट है, इस फिल्म में मस्ती, दिल को छू जाने वाला ड्रामा, रोमांस , गहरी दोस्ती , मनमोहक म्यूजिक देखने मिल सकता है.
राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म का टीजर कल यानी 10 अगस्त को रिलीज होगा फिल्म में दिव्या, मिजान और पर्ल के अलवा यश दासगुप्ता, अनस्वरा रंजन, वरीना हुसैन और प्रिया वारियर जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी.