सक्ति के देवांग युवा संगठन ने करी पूर्व संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन से मुलाकात, नगर पंचायत अध्यक्ष सोनसाय से भी मिले युवा साथी,लखनलाल पहुंचे उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन के निवास पर

क्ति- शक्ति शहर के सामाजिक ,रचनात्मक एवं धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहने वाली संस्था देवांगन युवा संगठन ने 10 अगस्त को छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संसदीय सचिव एवं कटघोरा के पूर्व विधायक लखनलाल देवांगन के शक्ति प्रवास के दौरान उनसे मुलाकात की तथा इस अवसर पर समाज की ओर से उनका अभिनंदन /स्वागत किया गया साथ ही उन्हें गुलदस्ता भेंट करते हुए कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी जी की फोटो भी भेंट की गई

इस अवसर पर उपस्थित नगर पंचायत जैजैपुर के अध्यक्ष सोनसाय देवांगन से भी देवांगन युवा संगठन ने मुलाकात करते हुए उनका अभिनंदन किया तथा स्वागत किया तत्पश्चात पूर्व संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन देवांगन समाज के उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता गोविंद देवांगन के नवधा चौक स्थित निवास पहुंचे जहां उन्होंने देवांगन परिवार से मुलाकात करते हुए उनका हाल-चाल भी जाना, साथ ही विभिन्न सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की, इस दौरान देवांगन समाज के उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन के पिता एवं समाज के वरिष्ठ मेहर लखन देवांगन,उनकी धर्मपत्नी वार्ड क्रमांक- 12 की पार्षद विजया देवांगन सहित अन्य सामाजिक बंधुओ ने भी पूर्व संसदीय सचिव का आगमन पर स्वागत किया तथा दोपहर भोजन भी कराया

इस अवसर पर देवांगन युवा संगठन के गोविंद देवांगन, सतीश देवांगन, हेमंत देवांगन, सोनू देवांगन तथा देवांगन समाज के वरिष्ठ लखन देवांगन (मेहर), विजया लखनलाल देवांगन सहित अन्य सदस्य सभी मौजूद रहे वहीं पूर्व संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन ने भी शक्ति शहर के देवांगन युवा संगठन के कार्यों की प्रशंशा करते हुए कहा कि शहर में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में आपकी सन्स्था सक्रिय रूप से कम कर रही है तथा सदैव आप सभी जनहित के लिए काम करते रहें

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *