तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

बांका। घर से लापता दो सगे भाइयों का तालाब से शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बुधवार की शाम दोनों बच्चे धान की रोपाई करने गई अपनी मां के साथ खेतों की तरफ गए थे, इसी दौरान दोनों लापता हो गए थे। घटना बंधुवाकुरावा थाना क्षेत्र के बसलेटा गांव की है।

मृतक बच्चों की पहचान बसलेटा गांव निवासी अशोक ठाकुर के 12 वर्षीय बेटे श्यामल कुमार और 10 साल के आमुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधबार को श्यामल और आमुल दोनों धान की रोपनी करने गई अपनी मां के साथ खेत में गए थे, इसी दौरान दोनों खेलते हुए तालाब में गिर गए और गहरे पानी में डूबकर दोनों की मौत हो गई।
बुधवार से लापता हुए दोनों बच्चों को परिजन और गांव के लोग तलाश कर रहे थे लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चल रहा था। गुरुवार को दोनों का शव तालाब के पानी में तैरता मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम पहुंची है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *