छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बस स्टैंड में एक लड़की का शव मिला है. शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना सन्ना थाना क्षेत्र की है. जहां बस स्टैंड पर एक लड़की का शव मिला है. पुलिस को युवती के शरीर में चोट के निशान भी मिले हैं. आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर शव फेंका गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।