पार्थिव शिवलिंग की होगी पूजा अर्चना- , 101 जोड़ों के साथ संपन्न होगा पंडित पंकज उमर्लिया के सानिध्य में आयोजन
सक्ति- शक्ति शहर के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक वन में पुरुषोत्तम मास की महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 14 अगस्त को ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन बाबा भोलेनाथ की आराधना के रूप में होने जा रहा है, जो की सुप्रसिद्ध पंडित एवं ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज उमरलिया के कुशल सानिध्य में संपन्न होगा, तथा 14 अगस्त सोमवार को आयोजित इस पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत भी विशेष रूप से पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे