4 दोस्तों ने पेड़ से गिरकर मर चुके दोस्त की लाश को नदी में बहा दिया

जशपुर। जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के गड़ाकटा गांव में 4 दोस्तों ने पेड़ से गिरकर मर चुके दोस्त की लाश को नदी में बहा दिया। फिलहाल पुलिस और गांववाले नदी में मृत बालक का शव ढूंढ रहे हैं। बता दें कि 5 दोस्त की सोमवार शाम को जंगल गए और मशाल जलाकर साल के पेड़ से मधुमक्खी के शहद निकालने की कोशिश करने लगे।

इसी दौरान 100 फीट की ऊंचाई पर चढ़ा 14 साल का बालक आकाश तिर्की नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक आकाश 8वीं का छात्र था। उधर आकाश के घर नहीं लौटने से घरवाले परेशान हो गए और थाने पहुंचकर बालक के गुम हो जाने की सूचना दी। हालांकि पुलिस की तफ्तीश में ही मृतक बालक आकाश के दोस्तों ने इस बात का खुलासा किया। वहीं कुनकुरी थाना प्रभारी एल.आर.चौहान से जब बात की गई तो उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शव अभी नहीं मिला है, गोताखोरों की टीम बुलाई गई है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *