पॉवर फाइनेंस कारपोरेशन की निदेशक (वित्त) और सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) परमिंदर चोपड़ा को मुंबई में आयोजित एक समारोह में “फाइनेंस लीडर ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान ‘ईटी प्राइम वुमेन लीडरशिप अवार्ड्स’ (ईटीपीडब्ल्यूएलए) सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
“फाइनेंस लीडर ऑफ द ईयर” पुरस्कार चोपड़ा को फाइनेंस इंडस्ट्री में उनके असाधारण योगदान के लिये प्रदान किया गया है। उन्होंने महत्वाकांक्षी फाइनेंस प्रोफेशनल्स के लिए एक प्रेरणादायक रोल मॉडल के रूप में बेहतरीन कार्य किया और वित्तीय प्रबंधन, रणनीतिक निर्णय लेने और संगठनात्मक विकास को आगे बढ़ाने में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों ने फाइनेंस की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है।
महिला नेतृत्वकर्ताओं के लिए भारत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार कार्यक्रम, ईटी प्राइम वुमेन लीडरशिप अवार्ड्स, जो भारत और विश्व की प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित करता है, चुनौतियों पर काबू पाने, विविधता और समावेशन को बढ़ावा देने और उद्योगों में नेतृत्व में महिलाओं के परिदृश्य को नया आकार देने में उनकी उपलब्धियों को परख करता है। एक कड़ी शॉर्टलिस्टिंग और मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद, सुश्री नैना लाल किदवई और अन्य प्रसिद्ध जूरी सदस्यों की अध्यक्षता वाले एक प्रतिष्ठित जूरी पैनल इस पुरस्कार का चयन किया जिसमें चोपड़ा इस पुरस्कार के लिये अग्रणी और योग्य उम्मीदवार के रूप में उभरीं।
परमिंदर चोपड़ा एक योग्य कॉस्ट अकाउंटेंट और एमबीए हैं। साढ़े तीन दशक से अधिक के शानदार करियर में उन्होंने पॉवर सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण, उत्कृष्ठ फाइनेंशियल प्लानिंग और ठोस निर्णय लेने ने पीएफसी की निरंतर वृद्धि और लाभप्रदता और नवरत्न से महारत्न तक की यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
चोपड़ा के नेतृत्व में, पीएफसी ने बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और बुनियादी ढांचा फाइनेंशियल सेक्टर में पर्याप्त प्रगति करना जारी रखा है, जिससे देश के ऊर्जा परिदृश्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।