चंद्रयान-3 से ली गई चंद्रमा के सतह की पहली तस्वीर

चंद्रयान 3 के चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के एक दिन बाद रविवार को इसरो ने एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में ‘चंद्रयान-3’ से ली गईं चंद्रमा की तस्वीरें दिखाई गईं हैं। अंतरिक्ष एजेंसी ने वीडियो के साथ लिखा कि ‘चंद्रयान -3’ मिशन से चंद्रमा का दृश्य, जब पांच अगस्त को उसे चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया जा रहा था।

वीडियो के जरिए जारी तस्वीरों में चंद्रमा को नीले हरे रंगों में दिखाया गया है। चांद पर कई गड्ढे भी नजर आ रहे हैं। वीडियो रविवार देर रात होने वाले दूसरे बड़े मनूवरसे कुछ घंटे पहले जारी किया गया। इस बीच, रविवार को भारतीय समयानुसार लगभग रात 11 बजे चंद्रयान-3 की कक्षा को घटाया गया।

अंतरिक्षयान सफलतापूर्वक एक योजनाबद्ध कक्षा कटौती प्रक्रिया से गुजरा। इंजनों की रेट्रोफायरिंग ने इसे चंद्रमा की सतह के और करीब ला दिया है। चंद्रयान चांद की सतह से फिलहाल 170 किमी x 4313 किमी की दूरी पर है।

Chandrayaan-3: इससे पहले चंद्रमा की तरफ तेजी से बढ़ते चंद्रयान-3 ने शुक्रवार यानी चार जुलाई को धरती से चांद के बीच करीब दो-तिहाई से अधिक दूरी तय कर चुका था। इसके एक दिन बाद यानी पांच अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर लिया। चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *