तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने साइकिल सवार युवक को अपनी चपेट में लिया, युवक की हुई मौत…

जगदलपुर। परपा थाना क्षेत्र के ग्राम केशलूर के पास बीती रात एक तेज रफ्तार 108 एम्बुलेंस ने साइकिल सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने एम्बुलेंस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

बता दें कि मृतक मनसुखा 29 वर्ष पंडरीपानी हाईस्कूल पारा का रहने वाला था। बताया जाता है कि बीती रात वह अपना काम खत्म कर साइकिल से घर जा रहा था। तभी जगदलपुर से तोकापाल की ओर जा रही 108 एम्बुलेंस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ग्राम केशलूर के पास मनसुखा को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे उपचार के लिए मेकाज ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एम्बुलेंस चालक ने सड़क किनारे खड़ी अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मार दी। मामले में पुलिस ने एम्बुलेंस जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *