बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D’cruz) ने 1 अगस्त 2023 को बच्चे को जन्म दिया है. एक्ट्रेस ने शनिवार को एक पोस्ट शेयर कर फैंस को गुडन्यूज दी. साथ ही बच्चे की पहली फोटो भी शेयर की. अपने बेटे की सोते हुए फोटो शेयर करते हुए इलियाना ने कैप्शन में लिखा- ‘कोई भी शब्द यह नहीं बता सकते कि हम अपने प्यारे बेटे का दुनिया में स्वागत करके कितना खुश हैं. दिल भर आया है.’ इलियाना ने बेटे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन (Koa Phoenix Dolan) रखा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इलियाना की सगाई हुई है, लेकिन शादी नहीं हुई है.