चिसदा के जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ सीसीए के तहत देशभक्ति गायन प्रतियोगिता का आयोजन, शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में अग्रणी है जवाहर नवोदय विद्यालय, अलग-अलग वर्ग के लिए आयोजित प्रतियोगिता में संगीत शिक्षक मणिकांत कुमार सिंह ने भी दी अपनी प्रस्तुति

सक्ति- जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा, सक्ति में 05 अगस्त को CCA कार्यक्रम के अंतर्गत एकल देशभक्ति गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कि शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य ए बी सक्सेना एवं उप प्रचार्य महिमा सिन्हा ने वीणा वादिनी मां सरस्वती पूजन तथा दीप प्रज्जवलन के साथ किया। प्रतियोगिता के तहत कनिष्ठ तथा वरिष्ठ सदन से आठ-आठ प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये। उदयगिरी कनिष्ठ सदन का छात्र ऋषभ वैष्णव ने जब नया दौर फ़िल्म का गीत ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानो का गाया तो दर्शक दीर्घा में बैठें सारे विद्यार्थी झूम उठे

जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सारे प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में निर्णायक कि भूमिका में विद्यालय के शिक्षक एन. के. सारथी,  ज्योति सोलंकी तथा तेजस्वी उत्तम थें, जिन्होंने स्वर, लय तथा ताल कि बारीकीयों को समझते हुए प्रत्याभागियों को नंबर दिएं,तथा कार्यक्रम को अपने अंजाम तक पहुँचाया। बच्चों कि प्रस्तुति के उपरांत विद्यालय के प्राचार्य जी ने प्रतियोगिता का निर्णय सुनाया जिसके तहत वरिष्ठ सदन से प्रथम स्थान पर नीलगिरि सदन की छात्रा प्रज्ञा चौहान रही, द्वितीय स्थान पर शिवालिक का छात्र आशीष कुर्रे, तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से उदयगिरी सदन का साहिल सिदार तथा अरावली सदन की निधि चंद्रा रही। कनिष्ठ सदन में उदयगिरी से प्रथम स्थान पर ऋषभ वैष्णव, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से नीलगिरि का सिद्धांत पटेल तथा कुसुम कश्यप रही वहीं तीसरे स्थान पर उदयगिरी कि छात्रा आर्य तिवारी रही।विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य महोदय ने उनका मनोबल बढ़ाया तथा इस तरह के आयोजनों में बच्चों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया

जवाहर नवोदय विद्यालय की उप प्रचार्य महिमा सिन्हा ने बच्चों को एक गीत के माध्यम से मार्गदर्शित किया।विद्यालय के संगीत शिक्षक मणिकांत कुमार सिंह ने भी एक देश भक्ति गीत कर चले हम फ़िदा जानो तन साथियों गाकर माहौल को देशभक्ति से ओत-प्रोत बना दिया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक आर पी तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *