युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया,आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने जब उससे शादी की बात कही, तो आरोपी ने इनकार कर दिया। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *