बिलासपुर में डायरिया का प्रकोप,20 नए मरीज मिले

बिलासपुर: बारिश आते ही डेंगू , मलेरिया जैसी कई बीमारियां फैलनेे लगती है। बिलासपुर में डायरिया का प्रकोप बढ़ा। बारिश के मौसम में शहरी क्षेत्र के बाद अब ग्रामीण इलाकों में डायरिया ने अपना प्रकोप दिखाना शुरु कर दिया है। डायरिया से उल्टी-दस्त के मरीज मिलने लगे हैं। हधनी और रानी गांव में अब तक डायरिया के 20 नए मरीज मिले है। रतनपुर से 2 मरीज और बिल्हा के 4 मरीज को CSC रेफर किया गया है।

बीमारी फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है और इसके साथ ही प्रभावित गांवों में हेल्थ कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। डोर टू डोर जा कर सर्वे भी शुरू किया गया है। दूषित पानी के कारण डायरिया फैलने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हैंडपंप का दूषित पानी पीने के बाद लोग बीमार हुए हैं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिलासपुर शहर के डायरिया प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सिविर लगया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *