युवक ने संतान नहीं होने से परेशान होकर अपने घर के पास फांसी लगाकर आत्महत्या की

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक युवक ने खुदकुशी कर ली है. पत्थलगांव में विजय लकड़ा नामक एक युवक ने संतान नहीं होने से क्षुब्ध होकर अपने घर के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शनिवार को कटंगतराई गांव में घर के पास युवक का एक पेड़ पर लटका हुआ शव मिला था. मृतक के परिजनों ने बताया कि संतान की चाहत में वह काफी परेशान रहता था. मामले की जानकारी के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. पत्थलगांव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है. जल्द मामले में खुलासा होगा.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *