पति Vikrant Singh Rajpoot के साथ काशी विश्वनाथ पहुंची मोनालिसा

भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा हाल ही में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पति Vikrant Singh Rajpoot के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी इस पावन यात्रा की तस्वीरें शेयर की हैं, साथ ही उन्होंने पवित्र नदी गंगा पर नाव की सवारी की. इस मौके पर मोना ग्रीन कलर के सूट में साधरण लुक में नजर आईं साथ ही उन्होंने माथे पर चंदन लगाया हुआ था. एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और यूजर्स अपना प्यार बरसा रहे हैं. साथ ही वे एक्ट्रेस के आध्यात्मिक लगाव की सराहना भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा – आप जितनी खूबसूरत हैं आपका दिल भी उतना ही खूबसूरत है, भगवान भोलेनाथ की कृपा आप पर सदैव बनी रहे. दूसरे ने लिखा –  आप बन बैठे काशी के वासी.

देखें तस्वीरें:

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *