सत्य व अहिंसा के पुजारी निहत्थे किसान की हत्या,बर्बरतापूर्ण व्यवहार व अलोकतांत्रिक  कार्यवाही

तिल्दा नेवरा, सत्य व अहिंसा के पुजारी निहत्थे किसान की हत्या,बर्बरतापूर्ण व्यवहार व अलोकतांत्रिक  कार्यवाही” ,उत्तरप्रदेश प्रशासन का अमानवीय कृत्य का विरोध,शोक संतत्व परिजनों के प्रति सांत्वना व  शहीद कृषक का केंडल मार्च से श्रद्धांजली, संवेदनशील राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय प्रियंका गांधी वाड्रा…”प्रवक्ता शरद वर्मा.”…उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्र से पारित तीनों काले कृषि कानून के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे,  निहत्थे किसानों का बर्बरतापूर्ण निर्मम हत्या किया गया,शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने तिल्दा नेवरा के कांग्रेस भवन के सामने ,नगर के हृदय स्थल गुरु घासीदास चौक तिल्दा नेवरा रायपुर में शाम 7:00 बजे 04 अक्टूबर को केंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, श्रद्धांजलि देने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण प्रवक्ता शरद वर्मा,महामंत्री हिमांशु दीक्षित,सचिव गजानंद साहू,नीरज राठी,युवा कांग्रेस विधानसभा के अध्यक्ष ओम ठाकुर ,सौरभ सिरमौर,निखिल मांडले, श्रीजन सोनी,बब्बन लालवानी,कैलाश गांधी व युवा कांग्रेसी नेताओं ने साथ ही लखीमपुर खीरी जा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवम उत्तरप्रदेश प्रभारी आदरणीया प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उत्तरप्रदेश के स्थानीय पुलिस  प्रशासन द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में छ. ग.प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय में 05 अक्टूबर 2021 को कलेक्ट्रेट घेराव करने का आह्वान किया गया है । रायपुर जिला कांग्रेस प्रवक्ता शरद वर्मा ने कहा है कि सभी अपने अपने जिले एवम प्रभार क्षेत्र में शामिल होंगे,एवम रायपुर के तिल्दा ब्लॉक से भी युवा कांग्रेस,किसान कांग्रेस,जिला पदाधिकारी,ब्लॉक पदाधिकारी ,महिला कांग्रेस  सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में कलेक्टोरेट घेराव करेंगे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *