पारिवारिक विवाद चलते, युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या की

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गई है। जांच के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि, पारिवारिक विवाद के कारण उसने आत्महत्या की है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम 30 वर्षीय पनेश्वर साहू है। वह ग्राम सकरी का निवासी है। युवक घर में अकेले रहता था।

बताया जा रहा है कि, पति – पत्नी के बीच मुंगेली कुटुंब न्यायालय में तलाक का केस चल रहा था। शनिवार को युवक अपने घर में खुद के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा है कि, पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या की है। यह घटना जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर गांव सकरी की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *