अपने फिटनेस और सेक्सी अंदाज़ से लाखों दिलों पर राज़ करने वाली बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को हाल ही में फिटनेस स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया. भारी बारिश के बावजूद मलाइका अपना फिटनेस सेशन मिस नहीं करती. फिटनेस को लेकर उनका यही डेडिकेशन उनके फैंस को प्रेरित करता है. बारिश में हाथ में छाता लिए जिम के लिए जाती हुई मलाइका का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
वीडियो में वे ब्लू कलर की स्पोर्ट्स ब्रा के साथ टाइट जैगिग्स और काले कलर की कैप में नज़र आ रही हैं, इस आउटफिट में वे बेहद सेक्सी दिख रही हैं. फैंस को उनका यह अंदाज़ खूब लुभा रहा है. यही वजह है की फैंस कमेंट बॉक्स में फायर और हार्ट इमोजी की बरसात कर रहे हैं.