पति ने अपनी पत्नी को चरित्र शंका के चलते मौत के घाट उतारा

भिलाई। चरित्र संदेह के चलते बड़े से बड़े अपराध घटित हो रहे हैं। पति पत्नी के बीच जब संदेह पैदा हो जाता है। तो रिश्तों में दरार पड़ जाती है और विवाद होना शुरू हो जाता है। चरित्र संदेह के चलते महिलाओं की हत्याओं के ग्राफ भी बड़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दुर्ग जिले से सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर​ लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र के लेबर कैंप की है। जहां पति ने अपनी पत्नी को चरित्र शंका के चलते मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने अपने पत्नी को कांसे के लोटे से हमला किया। जिसके बाद उनकी पत्नी की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *