तेज बारिश और आंधी-तूफान में पलटी नाव, गहरे पानी में डूबने से हुई महिला की मौत

कोरबा। जिले के लेमरु थाना क्षेत्र के ग्राम काटाद्वारी स्थित बांगो बांध के डूबान क्षेत्र में नाव पर सवार होकर मत्स्याखेट करना एक परिवार के लिए महंगा साबित हो गया। अचानक तेज हवा तुफान के साथ हुई बारिश के चलते नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे नाव में सवार महिला गहरे पानी में डूब गई। घटना के कुछ घंटे बाद महिला की लाश पानी में तैरती मिली। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि गांव में श्याम सिंह का परिवार निवास करता है। श्याम सिहं अपनी पत्नी फूलबाई कंवर के साथ बांगो बांध के डूबान क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर रहते हैं। वे डूबान क्षेत्र में मत्स्याखेट कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। पति-पत्नी दोनों अलग-अलग नाव में सवार होकर मत्स्याखेट के लिए निकले हुए थे। वे दोनों हसदेव नदी के तिमंगला क्षेत्र तक साथ ही चल रहे थे, इसके बाद एक दूसरे से काफी दूर निकल गए। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा और तुफान के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी। बारिश होता देख श्याम सिंह झोपड़ी की ओर लौट आया, जबकि महिला नहीं लौटी।

बारिश थमने के बाद पड़ोस में ही झोपड़ी बनाकर रहने वाला एक ग्रामीण भी तिमंगला क्षेत्र की ओर गया हुआ था। तभी उसकी नजर पानी में तैर रही साड़ी पर पड़ी। जिसकी जानकारी ग्रामीण ने श्याम सिंह को दी। वे डूबान क्षेत्र में पहुंचे तो फूलबाई की नाव पलटी हुई थी। उसकी साड़ी नाव में फंसा हुआ था। वहीं फूलबाई की पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलते ही लेमरू थाना प्रभारी कृष्णा साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की देखरेख में शव को डूबान क्षेत्र से बाहर निकाला गया। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर मृतिका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *