3 किशोरों की मौत, स्कूल जाते समय हुआ बड़ा हादसा

बिलासपुर। सिविल लाइंस थाना इलाके में सोमवार को डिवाइडर से टकरा जाने के कारण एक ही स्कूटी पर सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के बिलासपुर बाईपास पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई जिससे एक छात्र समेत तीन किशोरों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार बिलासपुर बाईपास पर एक स्कूटी पर तीनों बच्चे जा रहे थे. सामने कुत्ता आने से उनकी स्कूटी फिसल गई.

उन्‍होंने कहा कि स्कूटी की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, इसलिए डिवाइडर से टकरा गई. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान आयान, अहद और उमेर के रूप में हुई है. तीनों की उम्र 15 से 16 साल के बीच है. मृतकों में एक ग्रीनवुड स्कूल का छात्र है जो स्कूल जा रहा था और साथ में दो उसके दोस्त भी स्कूटी पर सवार थे. सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस घटनास्थल पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *