भीषण सड़क हादसा, सफारी कार बीच सड़क पर पलटी

रायपुर के गांधी उद्यान के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक हरियाणा की सफारी कार बीच सड़क पर पलटी है। मिली  जानकारी के मुताबिक पुलिस वाले स्थानीय लोगों को फोटो खींचने मना कर रहे थे, 2 युवकों के सिर पर गहरी चोट लगी है। जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया है।

फिलहाल हादसे कैसे हुआ इसका पता नहीं चल सका है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले वर्ष 2022 में 13279 सड़क दुर्घटना हुआ। इसमें 5834 लोगों की मौत और 11695 लोग घायल हुए थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *