जांजगीर चांपा की चेतना जोशी तिवारी ने मिसेज इंडिया का खिताब जीता

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा की चेतना जोशी तिवारी ने मिसेज इंडिया का खिताब जीता है. देश भर के 75 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए 29 वर्षीया चेतना ने मिसेज इंडिया का खिताब अपने नाम किया है. श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में 13 से 19 जुलाई तक मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता हुई. इसमें चेतना ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और मिसेज इंडिया का खिताब जीता. दरअसल, चेतना जोशी तिवारी की पढ़ाई इंदौर में हुई.

शादी जांजगीर चांपा में हुई. चेतना जोशी बाल शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही हैं. ये एक सोशल वर्कर भी हैं. बता दें कि एक ट्रेडिशनल पारिवारिक पृष्ठभूमि वाली चेतना ने समाज में अपनी जगह बनाने के लिए काफी समय तक संघर्ष किया है. चेतना जोशी तिवारी एक अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक भी हैं. मिसेज यूनिवर्स के इस खिताब को जीतकर चेतना जोशी तिवारी ने छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश का भी नाम रौशन किया है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *