अज्ञात वाहन ने 20 से ज्यादा मवेशियों को कुचला, 17 की हुई मौत

बिलासपुर। बारिश का मौसम आते ही कही आधी सड़क पर तो कहीं पूरी सड़क पर पशुओं का कब्जा होने के कारण वाहन चालकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लेकिन बेजुबान जानवरों को इस बात की समझ नहीं होती की वो अगर सड़क पर बैठा रहा तो मौत के मुँह में समा सकता है। या हादसे का शिकार हो सकता है।

जानकारी मिली है कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अज्ञात वाहन ने मवेशियों को टक्कर मार दी है। इस हादसे में 20 मवेशियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

जहां एक अज्ञात वाहन ने मवेशियों को टक्कर मारी दी जिससे 20 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा धूमा सिलपहरी के पास हाईवे में हुआ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *