मनीष मल्होत्रा के लहंगे में आलिया हुई अनकम्फर्टेबल

हाल ही में ऑनस्क्रीन ‘रॉकी और रानी’ यानी कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल कलेक्शन के प्रेजेंट करते हुए ‘ब्राइडल कॉउचर शो’ में रैंप वॉक किया। इस शो में रणवीर सिंह ने तो अपने कॉन्फिडेंस से सबका दिल जीत लिया, लेकिन आलिया अपने लहंगे को लेकर ट्रोल हो गईं।

मनीष मल्होत्रा के इस शो में रणवीर सिंह व्हाइट और क्रीम शेरवानी में नजर आए, तो वहीं आलिया भट्ट ने ब्लैक और सिल्वर रंग का लहंगा पहना, जिसके साथ वह ब्लैक डीप नेक ब्लाउज में नजर आईं और उन्होंने नेट के दुप्पटे को बिल्कुल ब्राइडल अंदाज में अपने सिर पर ओढ़ा।

हार्ट ऑफ स्टोन एक्ट्रेस ब्राइडल लुक में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने वॉक के दौरान मीडिया कैमरा के लिए जमकर पोज दिए। हालांकि, जब आलिया वॉक कर रही थीं, तो वह काफी संभलकर चलती हुईं नजर आईं। अपने फेशियल इम्प्रेशन को उन्होंने बनाए रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने ये बात नोटिस की कि वह अपने लुक के साथ काफी अनकंफर्टेबल हैं।

आलिया भट्ट के लुक को देखने के बाद एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “वह बिल्कुल भी अपने कपड़ों में कम्फर्टेबल नहीं लग रही हैं, वह बहुत दिखावटी लग रही हैं”। दूसरे यूजर ने लिखा, “ये साफ दिख रहा है कि आलिया को रैंप पर चलने के लिए कितना स्ट्रगल करना पड़ रहा है और उसे मेंटेन करने के लिए ग्रेसफुली रहना पड़ रहा है”।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *