श्री बालाजी हॉस्पिटल में 22 जुलाई को निःशुल्क कैंप, गर्भावस्था जांच एवं सोनोग्राफी निःशुल्क

रायपुर. मोवा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में 22 जुलाई को निःशुल्क कैंप आयोजित है. इस कैंप में परामर्श ,गर्भावस्था जांच एवं सोनोग्राफी निःशुल्क होगा साथ ही अन्य जांचो पर 50 % टी छूट दी जावेगी। श्री बालाजी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ देवेंद्र नायक ने बताया इस निःशुल्क कैंप मे 4 विभागों के 16 डॉक्टर्स उपलब्ध रहेंगे। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की 6 डॉक्टर, शिशु रोग विभाग के 4 डॉक्टर, नाक-कान और गला रोग के 3 ईएनटी स्पेशियालिस्ट डॉक्टरों के साथ-साथ चर्म रोग विभाग के 3 डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे.इस शिविर में स्त्री रोग विभाग से डॉ निरजा अग्रवाल, डॉ ज्योति दुबे, डॉ निशा अग्रवाल, डॉ दीपा नायक, डॉ स्वाति मिश्रा, डॉ प्रियम्वदा सिंह, शिशु रोग विभाग से डॉ अनिल दुबे, डॉ रश्मि किस्पोट्टा, डॉ निकिता पटेल डॉ सत्यान सोनी, ई एन टी से डॉ दीपशिखा चंद्रवंशी, डॉ संजीव मिश्रा डॉ सुमति और चर्म रोग विभाग से डॉ मयंक सिन्हा, डॉ निशा वर्मा और डॉ हेमांगी पारवानी अपनी सेवाएं देंगी।


श्री बालाजी हॉस्पिटल के द्वारा बिटिया स्कीम के तहत पिछले 2 वर्षो से लड़की होने पर निःशुल्क डिलीवरी की सुविधा है साथ ही श्री बालाजी फैमिली हेल्थ कार्ड बनाने पर ओपीडी और आईपीडी मे जांच एवं हॉस्पिटल बिल पर 50 % टी छूट मिलेगी। आपको बता दें कि श्री बालाजी हॉस्पिटल में डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना (राशन कार्ड) एवं बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना ओड़िशा से पूरे इलाज की सुविधा उपलब्ध है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *