घर में बने सेप्टिक टैंक में डूबने से 3 साल के बच्चे की मौत

जगदलपुर। जिले में दर्दनाक हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई. निर्माणाधीन घर में बने सेप्टिक टैंक में डूबने से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई. मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है.घटना जिला मुख्यालय जगदलपुर से 10 किलोमीटर दूर स्थित मारेगा गांव का है.मारेंगा गांव के एक परिवार में 3 साल सुमीत बुधवार शाम के समय अचानक घर से गायब हो गया. जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इस बीच परिजनों ने नवनिर्मित घर के अंदर बने सेप्टिक टैंक में मासूम को देखा और उसे टैंक से बाहर निकाला. लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी, मासूम ने दम तोड़ दिया था.

इस घटना के बाद से परिवार सहित गांव में मातम छा गया है. परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. इस घटना की जानकारी मिलने पर परपा पुलिस गांव पहुंची. बस्तर में बीते 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है. बारिश के कारण छोटे-बड़े नदी नाले और गड्ढे पूरी तरह पानी से भरे हुए हैं. सेप्टिक टैंक में भी पानी भरा हुआ था. जिसके कारण यह बड़ा हादसा हो गया. 20 अप्रैल को भी बस्तर जिले ने नगरनार इलाके से एक बड़ी दुःखद घटना सामने आयी थी. जहां नगरनार के गांव में बने तालाब में डूबने से 3 मासूमों की मौत हो गई थी. मौत के बाद गांव में मातम में छा गया था.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *