‘बार्बी लुक’ में निया शर्मा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड लुक

टेलीविज़न जगत की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा टीवी की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। निया का फैशन सेंस और स्टाइल सबसे अलग होता है। ऑउटफिट को लेकर यूजर्स उन पर भद्दी टिप्पणियां भी करते हैं मगर वह बिल्कुल बिंदास रहती हैं। निया का नया स्टाइल देखकर लोगों को बार्बी लुक याद आ गया। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर बार्बी लुक ट्रेंड कर रहा है। भूमि पेडनेकर, दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक इस ट्रेंड को फॉलो करती नजर आई। निया का पिंक ऑउटफिट देखकर ऐसा लगा कि वह भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन गईं।

निया ने डीप नेकलाइन शॉर्ट ऑउटफिट पहना है। सामने ड्रेस के कपड़े से ही दो फूल बनाए गए हैं जिससे उन्होंने स्वयं को कवर किया है। उनकी यह ड्रेस बैकलेस है। वीडियो में निया अपनी बैक फ्लॉन्ट करती हैं। गले में उन्होंने लंबी नेकलेस पहनी है तथा पिंक कलर के हाई हील्स मैच किए हैं। निया के वीडियो पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। एक शख्स ने लिखा, उर्फी की बहन। इसी तरह कई लोगों ने उर्फी से जोड़कर कमेंट किए है।

 

 

बता दे कि पिछले शनिवार की रात को निया इस आउटफिट में बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं। उन्होंने रेस्टोरेंट से फोटोज भी शेयर की थीं जिसमें उन्होंने लिखा था कि, आपने आज रात क्या पहना है… एक प्यारी मुस्कान के साथ एक प्यारी ड्रेस। बर्थडे पार्टी तो बस बहाना है। पार्टी की जरूरत है। वही ये पहली बार नहीं है जब निया की कोई तस्वीर इतनी वायरल हुई हो आए दिन ही निया की तस्वीर हो या वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो जाते है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *