स्पेन के बाद पुर्तगाल में नजर आदित्य और अनन्या, वायरल हुई रोमांटिक फोटोज

बी टाउन में इस समय एक कपल काफी चर्चा में बना हुआ है। आदित्य राॅय कपूर और अनन्या पांडे के रिलेशनशिप की खबरें जोरों-शोरों पर है। पिछले दिनों कपल की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। इन तस्वीरों में दोनों रोमांटिक अंदाज में स्पेन में नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया है। वहीं अब कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें आदित्य और अनन्या एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं। दोनों इस समय पुर्तगाल में फुरसत के पल एक-दूजे के साथ बिता रहे हैं। एक बार फिर कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

स्पेन के बाद पुर्तगाल में रोमांटिक मोमेंट्स

आदित्य और अनन्या की जो तस्वीर वायरल हो रही हैं, उसमें दोनों एक-दूसरे से बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्पेन में लाइव कॉन्सर्ट के बाद लिस्बन के एक रेस्तरां में दोनों बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों अपनी ड्रिंक का मजा भी ले रहे थे। इन फोटोज में आदित्य कैजुअल नेवी ब्लू लिनेन शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं, वहीं अनन्या एक स्वेटर में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने सफेद टी-शर्ट के साथ कैरी किया हुआ है। अनन्या लेजी बन, नो मेकअप लुक और बैकपैक के साथ पूरे रिलैक्स मूड में दिख रही हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *