ऑटो सवार 10 लोग घायल, बीच सड़क पर पलटी वाहन

सरगुजा। बतौली में कैलाश गुफा जल चढ़ाने गए कांवरियों से भरी ऑटो वापसी के दौरान बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम बांसाझाल के पास अनियंत्रित होकर पलट गईं। वहीं ऑटो में सवार महिला, पुरुष सहित 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार शहर से लगे ग्राम पटपरिया निवासी राजेन्द्र, रविना मिश्रा, ललिता देवी, पूजा मिश्रा,चंचल मिश्रा, मीनू, शोभा, माधुरी, रविना, प्रदीप मिश्रा सहित 10 श्रद्धालु ऑटो में सवार हो कैलाश गुफा जल चढाने गए हुए थे।

दर्शन करने के बाद वे सभी वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में बतौली ग्राम बांसाझाल के समीप चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ऑटो बीच सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में सभी को गंभीर चोटें आई है जिन्हें स्थानीय लोगों के द्वारा अस्पताल भर्ती करवा दिया गया है. आपकों बता दें कि श्रावण मास में ये सभी जल चढाने के लिए कैलाश गुफा गए हुए थे। तभी वापसी के दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इनका इलाज जारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *