दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत श्री बालाजी ग्रुप के ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण लिए हुए युवाओं का हैदराबाद स्थित एक प्रतिष्ठित संस्थान में अच्छी सैलरी के साथ चयन किया गया। भारत सरकार की महत्वकांशी योजना अंतर्गत समस्त युवा दूरस्त ग्रामीण अंचल के गरीब परिवार से हैं। प्रशिक्षण लेने के साथ साथ ही नौकरी मिलने से सभी प्रशिक्षु खुश बेहद खुश हैं। चयनित समस्त ट्रेनी 14 जुलाई 2023 को अपना जॉब ऑफर लेटर लेकर हैदराबाद में नौकरी ज्वाइन करने के लिए रवाना हुए।
