रेलवे ट्रेक पर मिली लाश, परिवार वालों ने जताई ह्त्या की आशंका

बिलासपुर। कोटा नगर के मुक्तिधाम के सामने रेलवे ट्रेक पर एक व्यक्ति की लाश मिली है। जानकारी मिलने पर स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना राजकीय रेलवे पुलिस बिलासपुर को दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया की मृत व्यक्ति का ना तो हाथ कटा है ना ही पैर, जिससे यह साफ ज़ाहिर होता है कि, उसकी मौत ट्रेन से कट कर नहीं हुई है। लेकिन युवक के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। व्यक्ति के मृत होने की जानकारी मिलने पर परिवार वालों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है।

बता दें कि, शव को देखने के बाद परिवार वालों ने यह आशंका जताई है कि, जितेंद्र की हत्या कर रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया गया है। फिलहाल यह हत्या कैसे हुए हैं इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। हालाँकि जीआरपी पुलिस की जाँच के बाद ही पता चलेगा कि जितेंद्र साहू की हत्या कर शव को रेलवे ट्रेक में डाला गया है या फिर जितेंद्र साहू ने आत्महत्या की है। अभी तक इस घटना का कोई सुराग नहीं मिल पाया हैं जिससे यह पता चले की जितेंद्र की मृत्यु कैसे हुई है। मृतक का नाम जितेंद्र साहू, पिता छोटे लाल साहू है। वह झज्पुरी कला थाना लोरमी का रहने वाला है। मृतक किराने की दुकान चलाता था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *