बॉलीवुड डेब्‍यू करने वाली हैं उर्फी जावेद, एकता कपूर की इस फिल्म का मिला ऑफर

उर्फी जावेद हर बार एक नया फैशन लेकर मीडिया में आती है। हर इवेंट में उनका लुक अपनी निगाहों को अपनी तरफ मोड़ लेता है, लेकिन इस बार एक्ट्रेस एक खास वजह से चर्चा में है। दरअसल, उर्फी के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। ‘बिग बॉस ओटीटी’ से सुर्खियों में आईं उर्फी अब बॉलीवुड डेब्‍यू की तैयारी कर रही हैं। उन्‍हें फिल्‍म LSD 2 में लीड रोल ऑफर हुआ है।

इस फिल्‍म में उर्फी के अलावा ‘बिग बॉस 16’ फेम एक्‍ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया भी नजर आएंगी। निमृत को यह फिल्‍म शो के दौरान ही ऑफर हो गई थी, जब एकता एक टास्‍क लेकर बिग बॉस के घर में पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर्स ने इस मूवी के लिए उर्फीको संपर्क किया है। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने जवाब में क्या कहा है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें, ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई ‘LSD’ का सीक्वल है, जिसमें राजकुमार राव, नुसरत भरुचा और अंशुमान झा जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्‍म न सिर्फ हिट रही थी, बल्कि इसके फिल्म मेकिंग की भी खूब तारीफ हुई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *